गाजीपुर। प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक शिक्षण संस्थान गाजीपुर ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि जनपद गाजीपुर के कासिमाबाद तहसील के अर्न्तगत जहूराबाद मे भी प्रवेश सत्र 2026 से नये राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का संचालन किया गया है जिसमें व्यवसाय फिटर, विद्युत, मैकेनिक आर०ए०सी०, कोपा, मशीनिष्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक शामिल हैं, व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग एवं राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद अलीगंज लखनऊ के निर्देशानुसार में प्रवेश सत्र 2026 के प्रवेश हेतु ऑन लाईन प्रक्रिया दिनांक-11.07.2026 से 04.08.2026 तक आवेदन हेतु लिंकhttp://www.scvtup.in पर प्रारम्भ है। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन फार्म उपरोक्त लिंक पर आवेदन कर सकते हैं, आवेदन हेतु अन्तिम तिथि 04.08.2026 तक निर्धारित कर दिया गया है। आवेदन हेतु शुल्क सामान्य/पिछड़ा वर्ग-रू0 300/- तथा अनुसुचित जाति/अनुसुचित जनजाति हेतु शुल्क रू0 250/- एवं समस्त महिला अभ्यर्थियों हेतु मात्र 100/- निर्धारित है। ऑनलाइन आवेदन में हुई त्रुटियों के संशोधन हेतु 02 दिन (48) घण्टे का समय दिया जायेगा।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..