Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / HPV टीका का एक डोज सर्वाइकल कैंसर से बचाव करता है- डा० एस० के० सरोज

HPV टीका का एक डोज सर्वाइकल कैंसर से बचाव करता है- डा० एस० के० सरोज

गाजीपुर। देवकली ब्लॉक संसाधन केंद्र देवकली परिसर मे समस्त प्रधानाध्यापकों की बैठक आयोजित  की गई। बैठक को संबोधित करते हुए सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र देवकली के प्रभारी डा० एस० के० सरोज ने कहा HPV संक्रमण से बचाव के लिए 14 से 15 वर्ष के मध्य तक के सभी बालिकाओं का टीका लगाना अनिवार्य है ताकि गर्भाशय ग्रीवा, सर्वाइकल कैंसर से बच सके। HPV का एक डोज लम्बें समय तक बचाव करता हॆ।यह निःशुल्क सभी चिकित्सालयो मे उपलब्ध हॆ।बीपीएम प्रदीप सिंह ने कहा पूरे ब्लाक मे सभी बच्चियों को HPV का टीका लगवाना ऒर संक्रमण से सुरक्षित करना हमारा लक्ष्य हॆ।इसके लिए ब्लाक मे जागरूकता अभियान भी चलाया जायेगा। खण्ड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव ने कहा स्कूल रेडनेस,इको क्लब,कैच अप प्रोग्राम, विद्यालयों में स्मार्ट क्लास,ict लैब का उपयोग तथा यू डायस पोर्टल पर स्कूल प्रोफाइल और टीचर प्रोफाइल अपडेट करने ,जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण ,पुस्तक वितरण,स्वयं सहायता समूह द्वारा शीला ड्रेस वितरण, नवीन नामांकन प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज करने के लिए शिक्षको को निर्देशित किया।साथ ही साथ एक पेड़ मां के नाम 3.0 का इवेंट क्रिएट करते हुए उसका नोटिफिकेशन अपलोड करें।बैठक में अजीत सिंह,गीता वर्मा अर्की मिश्रा,निशा मॊर्या,बिपिन शुक्ला, रूपेंद्र दुबे, संजय यादव, ,राजेश सिंह,लालजी यादव,ओमप्रकाश कुशवाहा,उमेश कुशवाहा आदि लोग मॊजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता BEO राजीव यादव व संचालन प्रधानाध्यापक अशोक यादव ने किया

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में शाह फ़ैज़ के खिलाड़ियों का स्वर्णिम प्रदर्शन, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह

गाज़ीपुर। राबर्ट्सगंज, सोनभद्र में आयोजित 4वीं उत्तर प्रदेश थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 में शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल, …