गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों/वांछित अभियुक्तो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत उ0नि0 मो0 अतहर मय हमराह का0 आलोक वर्मा व म0का0 मृणालिनी मिश्रा के साथ देखभाल क्षेत्र रवाना होकर मामूर थे की मुखबिर सूचना पर थाना कासिमाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 363/2025 धारा-137(2)/87 बीएनएस में वांछित अभियुक्त रजनीश कुमार को सलामतपुर दुर्गा मंदिर के पास से हिरासत में लिया गया व अपह्ता को सकुशल बरामद किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त रजनीश कुमार पुत्र तिलेश्वर राम नि0ग्राम सिधउत थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर उम्र 25 वर्ष को थाना स्थानीय पर लाकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय भेजा जा रहा है तथा पीडिता/ अपह्ता को मेडिकल व बयान अंतर्गत धारा 180 बीएनएसएस का दर्ज करने हेतु म0हे0का0 सुदामा देवी के सुपुर्द किया गया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..