Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / करंट हादसों पर रोक के लिए बिजली विभाग सक्रिय, नगर पंचायत सैदपुर के पोलों पर लगाई प्लास्टिक शीट व रेडियम बेल्ट

करंट हादसों पर रोक के लिए बिजली विभाग सक्रिय, नगर पंचायत सैदपुर के पोलों पर लगाई प्लास्टिक शीट व रेडियम बेल्ट

गाजीपुर। सैदपुर क्षेत्र में लगातार हो रही विद्युत करंट की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग ने रविवार को नगर में सुरक्षा अभियान चलाया। अभियान के तहत नगर के अधिकांश विद्युत पोलों के निचले हिस्से को प्लास्टिक की इंसुलेटेड चादर से ढकने के साथ ही उन पर रेडियम बेल्ट भी लगाई गई, ताकि पोल के संपर्क में आने पर करंट प्रवाहित होने की आशंका कम हो और आमजन सुरक्षित रह सकें।हाल के दिनों में करंट लगने की कई घटनाओं के बाद विभाग ने यह कदम उठाया है। विभागीय कर्मचारियों ने नगर के प्रमुख मार्गों और बाजारों में लगे पोलों पर सुरक्षा कवच लगाने का कार्य किया। अधिकारियों का कहना है कि बरसात के मौसम में पोलों में लीकेज करंट की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में प्लास्टिक इंसुलेशन और रेडियम बेल्ट लगाने से दुर्घटनाओं की आशंका काफी हद तक कम होगी। साथ ही लोगों से भी अपील की गई है कि क्षतिग्रस्त तार, झुके हुए पोल अथवा किसी भी विद्युत संबंधी समस्या की जानकारी तत्काल विभाग को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। विभाग ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए आगे भी नियमित निरीक्षण एवं मरम्मत का अभियान जारी रहेगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

नियमित योगाभ्यास से शरीर और मन के बीच सामंजस्य स्थापित होकर खिलाड़ीयों की कार्यक्षमता और मानसिक दृढ़ता में होती है वृद्धि: अभिषेक सिंह                       

गाजीपुर। पी० जी० कॉलेज गाजीपुर में पूर्व शोध प्रबन्ध प्रस्तुत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। …