Breaking News
Home / अपराध / गाजीपुर: प्रेम प्रसंग के चक्‍कर में बाइक मैकेनिक की हत्‍या

गाजीपुर: प्रेम प्रसंग के चक्‍कर में बाइक मैकेनिक की हत्‍या

गाजीपुर! जमानियां थाना क्षेत्र अंर्तगत शब्‍बलपुर गांव में शनिवार देर रात घर में सो रहे बाइक मैकेनिक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। रविवार की सुबह कमरे में खून से लथपथ शव मिला और उसके गर्दन में चाकू फंसा हुआ था। सूचना पर पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल पर साक्ष्य इकट्ठा करवाया। परिजनों का आरोप है कि वारदात से पहले कुछ लोग घर के बाहर आए थे और मोबाइल फोन से मकान की तस्वीरें खिंचकर ले गए थे। मृतक की मां ने बताया कि पड़ोसी गांव की एक युवती से बाइक मैकेनिक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी रंजिश में हत्या की गई है। यह पूरा मामला जमानियां कोतवाली क्षेत्र का है।सब्बलपुर कलां गांव निवासी निर्मला के चार बेटे हैं। उन्होंने बताया कि विजय उर्फ भोला बिंद (24) अपने चार भाइयों में मंझला था। करीब चार वर्ष पहले नाना की मृत्यु के बाद वह अपनी मौसी ऊषा के साथ सब्बलपुर कलां स्थित ननिहाल में रह रहा था। वह भैदपुर में बाइक बनाने की दुकान चलाता था और रोज दुकान बंद कर ननिहाल लौट आता था। वह शनिवार रात भी कमरे में अकेले सो रहा था।विजय के मौसा शिवकरन बिंद रविवार सुबह दाढ़ी बनवाने के लिए घर से निकले तो कमरे का दरवाजा खुला देख अंदर पहुंचे। वहां विजय खून से लथपथ पड़ा मिला। उन्होंने बताया कि उसकी गर्दन के बाईं ओर चाकू फंसा हुआ था और उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, सीओ अंकित तिवारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सभी पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

नियमित योगाभ्यास से शरीर और मन के बीच सामंजस्य स्थापित होकर खिलाड़ीयों की कार्यक्षमता और मानसिक दृढ़ता में होती है वृद्धि: अभिषेक सिंह                       

गाजीपुर। पी० जी० कॉलेज गाजीपुर में पूर्व शोध प्रबन्ध प्रस्तुत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। …