गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में साइबर धोखाधड़ी रोकने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो वादियो करीब 65 हजार रूपये साइबर ठगो से वापस कराया। पहली घटना में आवेदक आरक्षी अश्वनी कुमार यादव पुत्र गुलाब निवासी ग्राम मोलनापुर थाना राजेसुल्तानपुर जनपद अम्बेडकर नगर हाल पता जमानियां थाना जमानियां जनपद गाजीपुर के साथ यूपीआई के द्वारा फ्राड किया गया तथा उनके द्वारा तत्काल 1930 के माध्यम से आनलाइन शिकायत संख्या 33103260049027 व 33103260049037 दर्ज करवायी गयी। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल थाना जमानियां साइबर सेल जनपद गाजीपुर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते साइबर सेल प्रभारी उ0नि0 अश्वनी प्रताप सिंह व साइबर सेल की टीम द्वारा दिनांक 25.07.2026 को आवेदक आरक्षी अश्वनी कुमार यादव के खाते में कोर्ट आर्डर के जरिये उनके साथ फ्राड की गयी 41043/- रू0 की धनराशि वापस करायी गयी। आवेदक द्वारा धनराशि प्राप्त होने पर पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए सहृदय धन्यवाद किया गया। दूसरी घटना में आवेदक नौशाद अंसारी पुत्र शमसाद अंसारी निवासी ग्राम जुनेदपुर जमानियां कस्बा थाना जमानियां जनपद गाजीपुर के साथ यूपीआई के द्वारा फ्राड किया गया तथा उनके द्वारा तत्काल 1930 के माध्यम से आनलाइन शिकायत संख्या 33105260118881 दर्ज करवायी गयी । सूचना प्राप्त होते ही तत्काल थाना जमानियां साइबर सेल जनपद गाजीपुर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते साइबर सेल प्रभारी उ0नि0 अश्वनी प्रताप सिंह व साइबर सेल मय टीम द्वारा दिनांक 25.07.2026 को आवेदक नौशाद अंसारी के खाते में कोर्ट आर्डर के जरिये उनके साथ फ्राड की गयी 24435/- रू0 की धनराशि वापस करायी गयी। आवेदक द्वारा धनराशि प्राप्त होने पर पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए सहृदय धन्यवाद किया गया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..