Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / धूमधाम के साथ मनाया गया भारतीय मजदूर संघ का स्‍थापना दिवस

धूमधाम के साथ मनाया गया भारतीय मजदूर संघ का स्‍थापना दिवस

गाजीपुर। आज ही के दिन 23 जुलाई 1955 को भारतीय मजदूर संघ की स्थापना श्रद्धेय श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के द्वारा भोपाल में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी के जयंती के अवसर पर की गई थी, उनके द्वारा लगाया गया पौधा आज वट वृक्ष बन गया है, जो सभी श्रमिक बंधुओं को अपनी छाया में लेकर राष्ट्र हित में अपना कार्य कर रहा है। आज दिनांक 23.07. 2026 को भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस मनाने के लिए जिला कार्यकारिणी, ग़ाज़ीपुर के सभी सदस्य एवं कार्यकर्ता गाजीपुर रोडवेज स्थित हाल में उपस्थित हुए और एक दूसरे को बधाई देते हुए हर्षोल्लास के साथ स्थापना दिवस मनाया। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारतीय मजदूर संघ, गाजीपुर के जिलाअध्यक्ष वाल्मीकि शर्मा, जिला मंत्री दीपक राय, संरक्षक यू पी राय, कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र राय, कार्यवाहक अध्यक्ष मईम खान, उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा, नंदलाल यादव, विजय कृष्ण, रानू अग्रवाल, प्रमिला, संयुक्त मंत्री अजीत पाल, प्रचार मंत्री छाया राय आदि के साथ अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

बबूल के पेड़ से लटकता मिला प्रेमी युगल का शव

गाजीपुर। शादियाबाद थाना क्षेत्र के अराजी कुकड़ा गांव में एक प्रेमी युगल के शव गुरुवार …