Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण से मिली नई रोशनी, मरीजों ने रामलीला कमेटी और आर जे शंकरा की सेवा भावना को सराहा

निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण से मिली नई रोशनी, मरीजों ने रामलीला कमेटी और आर जे शंकरा की सेवा भावना को सराहा

गाजीपुर। अति प्राचीन रामलीला कमेटी “हरिशंकरी” के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर के बाद मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण के लिए वाराणसी स्थित आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल भेजे गए मरीजों का सफल उपचार होने के बाद वे बुधवार को सकुशल गाजीपुर लौट आए। कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह एवं मंत्री ओमप्रकाश तिवारी ने लंका मैदान परिसर में अस्पताल की बस से लौटे सभी मरीजों और उनके तीमारदारों का स्वागत कर उनका हालचाल जाना। मरीजों ने सफल ऑपरेशन, बेहतर चिकित्सा व्यवस्था एवं आत्मीय सहयोग के लिए कमेटी और आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल की टीम का आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व आयोजित निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 17 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया था। इनमें से 16 मरीजों को उसी दिन अस्पताल की बस से वाराणसी भेजा गया, जहां सभी का सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया गया। एक मरीज का ब्लड प्रेशर अधिक होने के कारण चिकित्सकों ने ऑपरेशन स्थगित कर उपचार के बाद अगली तिथि पर पुनः जांच कराने की सलाह दी। ऑपरेशन कराकर लौटे मरीजों ने बताया कि अस्पताल में उन्हें उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं और बेहतर देखभाल मिली। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे आगामी 18 अगस्त को आयोजित होने वाले निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का लाभ उठाकर समय रहते अपनी आंखों की जांच एवं आवश्यक उपचार कराएं। इस अवसर पर मंत्री ओमप्रकाश तिवारी ने कहा, अति प्राचीन रामलीला कमेटी केवल रामलीला मंचन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज सेवा को भी अपना दायित्व मानती है। आगामी 18 अगस्त को पुनः निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। हमारी कोशिश रहेगी कि भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी और सेवा कार्य निरंतर चलते रहें, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने की धारा 82 की कार्रवाई

गाजीपुर। सादात थाना क्षेत्र के सेमरौल गांव में घर में घुसकर मारपीट के आरोप में …