Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सनबीम स्कूल महराजगंज के नन्हे विद्यार्थियों ने जिला कारागार में किया वृक्षारोपण

सनबीम स्कूल महराजगंज के नन्हे विद्यार्थियों ने जिला कारागार में किया वृक्षारोपण

गाजीपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से आज दिनांक 22 जुलाई 2026 को जेल अधीक्षक जगदम्बा प्रसाद दुबे के मार्गदर्शन में जिला कारागार, गाजीपुर परिसर में सनबीम स्कूल, महराजगंज के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के नर्सरी से कक्षा 2 तक के नन्हे विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। जिला जेल के तरफ से बच्चों और अध्यापकों को रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था भी किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं समन्वय में एस्टेट इंचार्ज अभिषेक सिंह तथा कोऑर्डिनेटर शुभ्दा राय की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही। उनके कुशल समन्वय एवं सक्रिय सहयोग से कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान जेल अधीक्षक जगदम्बा प्रसाद दुबे ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि वृक्षारोपण केवल आज की आवश्यकता ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव है। उन्होंने विद्यार्थियों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया। इस अवसर पर जिला कारागार की ओर से जेल अधीक्षक जगदम्बा प्रसाद दुबे, जेलर शेषनाथ यादव, डिप्टी जेलर राजेश कुमार, शिक्षा अध्यापक धर्मेंद्र श्रीवास्तव, अजय मौर्य, चीफ हेडक्वार्टर जेल वार्डन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। विद्यालय के निदेशक नवीन कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। आज के विद्यार्थी ही कल के जिम्मेदार नागरिक बनेंगे। यदि प्रत्येक छात्र अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित पर्यावरण मिल सकेगा। प्रकृति का संरक्षण हम सभी का नैतिक दायित्व है और ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी एवं पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करते हैं।” इस अवसर पर जेल प्रशासन के साथ साथ विद्यालय प्रबंधन के लोग शामिल थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने की धारा 82 की कार्रवाई

गाजीपुर। सादात थाना क्षेत्र के सेमरौल गांव में घर में घुसकर मारपीट के आरोप में …