Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / जिलाधिकारी ने सुनीं व्‍यापारियों की समस्‍याएं

जिलाधिकारी ने सुनीं व्‍यापारियों की समस्‍याएं

गाजीपुर। जिला उद्योग बन्धु/एम0ओ0यू0 क्रियान्वयन की बैठक दिनांक 20.07.2026 को अपरान्ह 5.00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार गाजीपुर में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में सम्पन्न हई। बैठक में निम्नलिखित कार्यसूची पर चर्चा उपरान्त निर्णय लिया गया। बैठक में  बशिष्ट सिंह यादव, मे0 ब्राई प्लास्ट, मुगलानीचक, गाजीपुर विद्युत बिल में रेगुलरटी सरचार्ज के सम्बन्ध में कमेटी बनाकर जॉच कराये जाने हेतु प्रबन्ध निदेशक, पूर्वाचल विद्युत वितरण मण्डल, वाराणसी को पत्र प्रेषित किये जाने का निर्देश दिया गया। बैठक में व्यापारियों ने सीवर लाइन हेतु खोदे गये गड्ढ़ों के कारण खराब हुई सड़कों  को दुरूस्त किये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि नगर पालिका परिषद् के अन्दर सड़कों एवं सी0सी0 रोडों के निर्माण हेतु मुख्य राजस्व अधिकारी को जॉच करने हेतु पत्र प्रेषित किया जाय। ए0के0 दुबे, गाजीपुर ने अनुरोध किया था कि मुगलानीचक में मेरा निजी भूखण्ड है, जिसमें औद्योगिक इकाई स्थापित किया जाना है, जिसके सम्बन्ध अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, गाजीपुर द्वारा बताया गया कि 80 प्रतिशत नाले का निर्माण हो चुका है। रमेश कुमार आर्य, नन्दगंज, गाजीपुर द्वारा औद्योगिक आस्थान नन्दगंज, गाजीपुर के परिसर में साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, पुलिस चौकी/पुलिस भ्रमण की व्यवस्था किये जाने की मांग की गई थी।  जिसके सम्बन्ध में स्ट्रीट लाइट लग गयी है। पुलिस चौकी हेतु प्रस्ताव शासन को भेजने का निर्देश दिया गया। जय प्रकाश राय, मे0 रूरल पेपर कनवर्जन, राजकीय औद्योगिक आस्थान, नन्दगंज, गाजीपुर राजकीय औद्योगिक आस्थान, नन्दगंज, गाजीपुर के लिए स्वतंत्र फीडर की स्थापना हुई है, परन्तु अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खण्ड तृतीय, सैदपुर, गाजीपुर द्वारा आस्थान के बाहर की इकाईयों को भी कनेक्शन दिया गया है, जिससे जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि आस्थान के बाहर की इकाईयों का कनेक्शन हटाया जाय एवं बाहर की इकाईयों के लिए अलग फीडर हेतु कार्यवाही की जाय। राजेश प्रसाद, मे0 राजेश इण्टरप्राइजेज, जमलापुर, देहाती कैथवलिया, गाजीपुर द्वारा अनुरोध किया गया है कि वर्ष 2022-23 में वैभव कर रू0 6000 एवं लाईसेंस शुल्क रू0 15016.00 दिनांक 04.07.2023 को जमा किया गया था तदोपरान्त वर्ष 2023-24 में वैभव शुल्क रू0 6000.00 लाइसेंस शुल्क रू0 50020.00 दिनांक 15.07.2024 गलत लिया गया है। जबकि इकाई की लागत 2.00 करोड़ के अन्दर है। जिसपर जिलाधिकारी द्वारा अपर मुख्य, जिला पंचायत, गाजीपुर को निर्देश दिया गया कि एक सप्ताह के अन्दर नया फीडिंग करके शुल्क को संशोधित करना सुनिश्चित करें। बैठक में उपस्थित विभिन्न इकाईयों द्वारा विद्युत बिल गलत आने की शिकायत की गई जिसपर जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया गया कि बिल से सम्बन्धित समस्याओं को जॉच कराकर सही करना सुनिश्चित करें। राजकीय औद्योगिक आस्थान में विद्युत से सम्बन्धित समस्याओं को मद्देनजर रखते हुए जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खण्ड, सैदपुर को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक सप्ताह आस्थान में बैठक करके उसकी कार्यवृत्त तैयार कर आगामी जिला उद्योग बन्धु की बैठक में प्रस्तुत करेंगे। अक्षय कुमार दुबे, निवासी-बड़ी बाग, लंका, गाजीपुर ने अपनी निजी भूमि में खाद्य प्रसंस्करण की इकाई स्थापित भूमि की नापी कराने का अनुरोध किया गया, जिसपर तहसीलदार सदर को नापी हेतु निर्देश दिया गया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

खेत बचाओ अभियान के तहत यूबीआई गहमर ने लगाया कैम्‍प

गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गहमर शाखा में ‘‘खेत बचाओ अभियान-2026‘‘ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल …