Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: डीएम के आदेश पर दबंगो के अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

गाजीपुर: डीएम के आदेश पर दबंगो के अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

गाजीपुर। सादात ब्लाक अंतर्गत ग्राम शिशुआपार में भीटा की जमीन पर हुए अतिक्रमण से सोमवार को बेदखली की कार्रवाई की गई। न्यायालय के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के आदेश पर राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। यह कार्रवाई ग्राम शिशुआपार निवासी अखिलेश राय उर्फ श्यामसुंदर राय और प्रद्युम्न कुमार राय की शिकायत पर की गई। उन्होंने बीते दिनों मुख्य समाधान दिवस जखनियां में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला को आवेदन दिया था। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि ग्राम शिशुआपार के आराजी नंबर 272 भीटा की जमीन पर रामजीत प्रजापति पुत्र खेलाड़ी और उनके पुत्र संग्राम प्रजापति ने अवैध कब्जा कर लिया है। शिकायतकर्ताओं ने यह भी जानकारी दी थी कि इस मामले में न्यायालय ने भी बेदखली का आदेश जारी किया था। इस शिकायत की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने तहसीलदार जखनियां को तत्काल टीम गठित कर अतिक्रमण हटाने का स्पष्ट निर्देश दिया था। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई। बुलडोजर चलवाकर अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई के दौरान जखनियां तहसीलदार सुनील कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक राम मिलन मिश्रा, क्षेत्रीय लेखपाल प्रवेश सिंह यादव, लेखपाल रमाशंकर सोनकर, उप निरीक्षक सुरेंद्र मिश्रा, महिला कांस्टेबल सत्यरूपा यादव और कांस्टेबल विकास यादव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी और ग्रामवासी मौजूद रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: रोजगार मेले में 284 अभ्‍यर्थियो का हुआ चयन

गाजीपुर! उत्तर प्रदेश  रोजगार मिशन के अधीन सेवायोजन कार्यालय द्वारा आज दिनांक- 20.07.2026 को रोजगार …