गाजीपुर। एमएएच इंटर कालेज के होनहार छात्र सौरभ मौर्या ने नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त कर गाजीपुर का नाम रौशन किया है। सौरभ मौर्या को ओबीसी रैंक में 7700 रैंक मिला है। उन्होने 583 अंक प्राप्त किया है। सौरभ मौर्या के पिता का नाम दीनदयाल मौर्या और माता का नाम बिंदूलता मौर्या है। सौरभ मौर्या अर्जनीपुर नोनहरा गाजीपुर के रहने वाले हैं। सौरभ मौर्या को नीट में सफलता मिलने पर एमएएच इंटर कालेज के प्रधानाचार्य खालिद आमीर ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..