Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर यातायात पुलिस ने बारिश के बीच संभाली कमान, शहर को जाम से दिलाया निजात

गाजीपुर यातायात पुलिस ने बारिश के बीच संभाली कमान, शहर को जाम से दिलाया निजात

गाजीपुर। यातायात पुलिस ने  शहर में हुई भारी बरसात के कारण उत्पन्न हुए जलभराव और यातायात अवरोध को दूर करने के लिए अथक प्रयास किया। भारी बारिश और सड़कों पर पानी भरने के कारण शहर के प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थम गई थी, जिससे लंबा जाम लग गया था। आम जनता और राहगीरों को हो रही भारी असुविधा को देखते हुए यातायात पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाई। पुलिस टीम ने मूसलाधार बारिश के बीच खुद भीगते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित कराया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: जल का बूंद-बूंद बचाने के लिए आयोजित होगा भूजल सप्‍ताह

गाजीपुर।  सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई विभाग गाजीपुर ने बताया कि शासन द्वारा जल महत्ता के …