गाजीपुर। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अरविन्द कुमार शाही ने बताया कि जिले में खुरपका-मुहपका (एफ.एम.डी.) रोग से बचाव के लिए दिनांक 22 जुलाई 2026 से 8 सितम्बर 2026 तक 45 दिवसीय विषेष टीकाकरण अभियान चलाया जायेगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा० अरविन्द कुमार शाही ने बताया कि पशु रोग नियत्रंण कार्यक्रम के अर्न्तगत 266143 एवं 385861 महिशवंशीय पशुओं को निःशुल्क टीकाकरण कराया जायेगा। चार माह से कम उम्र और आठ मॉह से अधिक गर्भित पशुओं को टीका करण अभियान से बाहर रखा गया है। इसके लिए जिले में 48 टीमें गठित की गयी है। रोस्टर के अनुसार गाँव-गाँव पहुँचकर टीम टीकाकरण करेगीं। टीकाकरण के लिए ब्लाक स्तर पर प्रभारी अधिकारी नामित किये गये है। पशुपालक किसी भी सुविधा के लिए स्थानीय पशु चिकित्सालय से सम्पर्क कर सकते है। जनपद स्तर पर कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु डा० आनन्द प्रकाश यादव उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जिनका मो0नं0-9453752577 है को जिलास्तरीय नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जनपद स्तर पर इसके अतिरिक्त पशुपालको की सुविधा एवं असुविधा हेतु पशु चिकित्सालय सदर पर कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गई है। खुरपका-मुहपका एक विषाणुजनित संकामक रोग है जिसके संक्रमण में आ जाने के उपरान्त पशु को तेज बुखार आता है मुँह से लार गिरती है, मुह एवं पैरों में छाले पड़ जाते है पशु चारा खाना छोड़ देते है दुग्ध उत्पादन घट जाता है। गर्भित पशु बच्चा गिरा देती है और अगर सही समय पर उपयुक्त इलाज नहीं किया गया तो पशु की मौत भी हो जाती है इस रोग से विदेशी नस्ल की गॉय ज्यादा प्रभावित होती है। इस रोग से बचाव हेतु टीकाकरण ही एक मात्र समाधान है। इस कार्यक्रम को टीकाकरण से पूर्व पशुओं के कान में टैग लगवाना अनिवार्य है। टीकाकरण उपरान्त टीम द्वारा पशुओं में किये गये टीकाकरण को भारत पशुधन एप पर अपलोड किया जाना है। जिसके उपरान्त ही टीकाकरण कर्मी को उसके मानदेय का भुगतान किये जाने का प्राविधान है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..