Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक चौधरी लालता प्रसाद निषाद का निधन, शोक की लहर

सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक चौधरी लालता प्रसाद निषाद का निधन, शोक की लहर

गाज़ीपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जमानिया के पूर्व विधायक चौधरी लालता प्रसाद निषाद का शनिवार को लगभग 90 वर्ष की आयु में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही जनपद सहित राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्वर्गीय चौधरी लालता प्रसाद निषाद जनपद के देवकली विकास खंड अंतर्गत चाड़ीपुर गांव के निवासी थे। वे लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में सक्रिय रहे और क्षेत्र के लोगों के बीच अपनी सरलता, जनसेवा तथा मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक, शुभचिंतक, राजनीतिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करने लगे। परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार दोपहर बाद चोंचकपुर घाट पर पूरे राजकीय एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया जाएगा। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

उत्तर प्रदेश पुलिस में द्रोणा आर्चरी एकेडमी ग़ाज़ीपुर के खिलाडि़यो का हुआ चयन, जिले का बढ़ा मान

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस में खिलाड़ियों का चयन: द्रोणा आर्चरी एकेडमी और ग़ाज़ीपुर जिले का …