Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / भाजपा सरकार के ताबूत में अंतिम कील ठोकेगी अखिलेश यादव की पीडीए रथ यात्रा – विधायक डा. वीरेंद्र यादव

भाजपा सरकार के ताबूत में अंतिम कील ठोकेगी अखिलेश यादव की पीडीए रथ यात्रा – विधायक डा. वीरेंद्र यादव

गाजीपुर। जंगीपुर विधायक डा. वीरेंद्र यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव की पीडीए रथ यात्रा विधानसभा 2027 के चुनाव में भाजपा सरकार के ताबूत में अंतिम कील ठोकेगी। उन्‍होने कहा कि जिस पीडीए का भाजपा सरकार उपहास कर रही है उसी ने ही उनकी सरकार बनायी है और यही पीडीए समाजवादी पार्टी की सरकार बनायेगी। जब-जब सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव पीडीए के हित की बात करते हैं तो भाजपा के पेट में दर्द होने लगता है। पीडीए के रथयात्रा में सर्व समाज के लोग शामिल होकर समाजवादी नारे को और बुलंद करेंगे और सभी ने यह मन में ठान लिया है कि 2027 में अखिलेश यादव की सरकार बनायेंगे। विधायक डा. वीरेंद्र यादव ने कहा कि 10 सालों में भाजपा सरकार ने कोई विकास कार्य नही किया है और न ही कोई रोजगार दिया है। किसानों के आमदनी लगातार घट रही है, किसान परेशान हैं। बिजली की व्‍यवस्‍था जर्जर है जिससे धान की रोपाई नही हो पा रही है। गांव में बिजली नही आ रही है। उन्‍होने बताया कि खाद नही मिल पा रहा है जिसके कारण कृषि कार्य बाधित है। भाजपा सरकार ने जौहर विश्‍वविद्यालय के भवन को गिराने का आदेश दे दिया है इस भवन में उत्‍तर प्रदेश सरकार का पैसा लगा हुआ है। उन्‍होने कहा कि जौहर विश्‍वविद्यालय शिक्षा का मंदिर है जहां सभी वर्ग के लोग शिक्षा ग्रहण करते हैं। भाजपा के लोग राम के नाम पर चंदा चोरी करते हैं।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एएसपी से मिला समाजवादी छात्र सभा का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा पत्रक

गाजीपुर। समाजवादी छात्र सभा का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा के नेतृत्व में अपर पुलिस …