गाजीपुर। सभी स्कूलों से अनुरोध है कि इंस्पायर -मानक (INSPIRE-MANAK) वर्ष 2026-27 के लिए ऑनलाइन नामांकन शुरू हो चुके हैं। कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थियों के मौलिक विचारों (आइडिया) और इनोवेशन को नामांकित करें, जो दैनिक जीवन की समस्याओं का समाधान करने में सक्षम हों। चाहे वह कोई नई मशीन हो, उपयोगी उपकरण (tool) हो, गैजेट हो, या कोई अनूठा तकनीकी नवाचार— महत्वपूर्ण जानकारी- पात्रता: कक्षा 6 से 12 तक के छात्र। नामांकन सीमा: प्रत्येक स्कूल अधिकतम 5 प्रविष्टियाँ (nominations) भेज सकता है। आवेदन प्रक्रिया: नामांकन आधिकारिक वेब पोर्टल https://inspireawards-dst.gov.in/Default.aspx या आधिकारिक मोबाइल ऐप के माध्यम से किए जा सकते हैं। अंतिम तिथि: 15 सितंबर, 2026 आइए, मिलकर वैज्ञानिक नवाचार और रचनात्मक सोच की संस्कृति को बढ़ावा दें। विद्यार्थियों उनके बेहतरीन आइडिया के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित करें।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..