Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / 15 सिपाही बने दरोगा, पुलिस अधीक्षक ने दी बधाई

15 सिपाही बने दरोगा, पुलिस अधीक्षक ने दी बधाई

गाजीपुर। जनपद गाज़ीपुर पुलिस सेवा में कार्ययत 15 आरक्षियों का चयन उप-निरीक्षक पद पर होने पर पुलिस अधीक्षक गाज़ीपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सभी को मिष्ठान वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की गई। इस गौरवमयी उपलब्धि पर महोदय द्वारा सभी आरक्षियों के कड़ी मेहनत की सराहना की गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी को नए पद की गरिमा बनाए रखने, पूरी ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ जनता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया गया। उपनिरीक्षक के पद पर चयनित सभी आरक्षियों में खुशी पांडेय, कुमारी अभिलाषा आर्या, गुड़िया, आदित्य तिवारी, उग्रसेन कुमार, मो0 कासिम, अमन पांडेय, मुकेश कुमार, यशराज सिंह, अंकित गौतम, सुमित कुमार, अविनाश, श्रीश कुमार यादव, सक्षम मौर्य, अजीत कुमार हैं। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अन्य पुलिस टीम मौजूद रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एएसपी से मिला समाजवादी छात्र सभा का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा पत्रक

गाजीपुर। समाजवादी छात्र सभा का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा के नेतृत्व में अपर पुलिस …