गाजीपुर। अति प्राचीन रामलीला कमेटी, हरिशंकरी, गाजीपुर के तत्वावधान में तथा आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल (वाराणसी) के सहयोग से 20 जुलाई 2026 (सोमवार) को निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रामलीला मैरेज हॉल, लंका मैदान, गाजीपुर में होगा। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा आंखों की व्यापक जांच एवं परामर्श निःशुल्क दिया जाएगा। जिन मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि होगी, उनका आधुनिक लेंस प्रत्यारोपण तकनीक से निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। ऑपरेशन के लिए आवश्यक पंजीकरण भी शिविर स्थल पर किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार मरीजों को निःशुल्क दवाइयां, अस्पताल तक आने-जाने के लिए वाहन की सुविधा, रहने तथा पौष्टिक भोजन की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाएगी। मरीजों से आधार कार्ड की फोटो कॉपी, मोबाइल नंबर तथा यदि पहले से कोई दवा चल रही हो तो उसकी जानकारी और दवाइयां साथ लाने की अपील की गई है। शिविर के लिए पंजीकरण प्रारंभ हो चुका है। इच्छुक मरीज अपना नाम, मोबाइल नंबर और आधार कार्ड की प्रति व्हाट्सएप के माध्यम से भेजकर पहले से पंजीकरण करा सकते हैं। अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए 9511150899 (संदीप सिंह ‘शंकरा’) पर संपर्क किया जा सकता है। आयोजकों ने जनपदवासियों से अपील की है कि जिन लोगों को आंखों की समस्या या मोतियाबिंद की शिकायत है, वे इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों को भी इसकी जानकारी दें।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..