Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर-औडि़हार स्‍टेशन पर उतरते ही यात्री की मौत

गाजीपुर-औडि़हार स्‍टेशन पर उतरते ही यात्री की मौत

गाजीपुर। मंगलवार को समय करीब 05:45 बजे। ट्रेन नंबर 20941 मुंबई बांद्रा टर्मिनस-गाजीपुर सिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के पहुंचने पर एक यात्री औड़ीहार प्लेटफार्म नंबर 6 पर उतरा उतरने के बाद वह अचेत होकर प्लेटफार्म पर ही लेट गया है और उसके मुंह से झाग निकलने लगा। घटना की जानकारी रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट औड़िहार को होने पर आरपीएफ के सुरक्षाकर्मियों द्वारा एंबुलेंस से उक्त यात्री को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर लाया गया जहां डॉक्टरों के द्वारा उक्त यात्री को मृत घोषित कर दिया गया। यात्री के पास मौजूद सामान और यात्रा टिकट से उसकी पहचान रवि कुमार (उम्र करीब 40 वर्ष) पुत्र लल्लन राम निवासी ग्राम करीमुद्दीनपुर थाना करीमुद्दीनपुर गाजीपुर के रूप में हुई है। घटना की जानकरी मृतक के परिजनों को होने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं। मृतक रवि कुमार बहरूच सूरत गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता था कुछ दिनों से अस्वस्थ होने के कारण घर आ रहा था। घटना की खबर लगते ही सैदपुर पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: चारे की कमी से गोवंश की मृत्‍यु होने पर सचिव व प्रधान के खिलाफ होगी कार्यवाही-डीएम

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में दिनांक 13 जुलाई, 2026 की सायंकाल  गोआश्रय स्थलों …