Breaking News
Home / अपराध / रिटायर्ड नायब तहसीलदार के घर में घुसकर चोरों ने किया लाखो का माल पार

रिटायर्ड नायब तहसीलदार के घर में घुसकर चोरों ने किया लाखो का माल पार

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के ददरीघाट मुहल्ले में चोरों ने रिटायर्ड नायब तहसीलदार के  घर में घुसकर घर के मेन गेट के दरवाजे को तोड़कर घर की अलमारी के लाकर में रखे लाखो के गहने सहित लगभग पांच से छह लाख रुपये कैश की बड़ी चोरी कर पुलिस को चुनौती देकर मौके से फ़रार हो गए। चुकी दो दिन से घर पर कोई नहीं था और चोरों ने पूरी तरह से इसकी रैंकि कर घर में घुसकर इसका भरपूर लाभ उठाया और लाखो का माल लेकर चंपत हो गए। नायब तहसीलदार के छोटे जब घर पर आए और घर के अंदर का नजारा देखा तो उसके पाव तले जमीन खिसक गया उसने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दिया मौके पहुची पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मात्र कोरम पूरा करके चली गई पुलिस द्वारा भुक्तभोगी से कोई तहरीर तक नहीं लिया गया!भुक्तभोगी ने जब इसकी शिकायत पुलिस विभाग के ऊपर अधिकारियों से किया तो पुलिस ने भुक्तभोगी से तहरीर लेकर तहरीर के आधार पर चोरों की गिरफ्तारी मे जुट गई। नोनहरा थाना क्षेत्र के आरीपुर गाँव निवासी रिटायर्ड नायब तहसीलदार भैरव नाथ तिवारी शहर के ददरीघाट मुहल्ले में मकान बनवाकर काफी समय से रहते थे कुछ महीनों से भैरव नाथ तिवारी गाँव पर रहने लगे! रविवार की रात जिस घर में चोरी हुई थी उसमें उनका छोटा बेटा अजीत तिवारी रहता है चुकी अजीत की पत्नी वाराणसी में सरकारी टीचर है तो अजीत हफ्ते में शनिवार और रविवार को वाराणसी चले जाते हैं!हमेशा की तरह अजीत बीते शनिवार की दोपहर मे घर पर ताला मारकर वाराणसी चले गए! जब सोमवार की सुबह अपने घर आए तो देखा कि घर के अंदर के दरवाजे को तोड़कर चोरों ने अजीत के कमरे में रखे गोदरेज की आलमारी सहित लाकर तोड़कर उसमे रखे लाखो के गहनों कैश 5 से 6 लाख रुपयों की चोरी कर फ़रार हो गए!यह दृश्य देख उसके होश उड़ गये चोरी की घटना सुनकर पास पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए! शायद चोर घर की चाहर दीवारी तोड़कर घर में घुसे होगे। अजीत ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दिया सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने मात्र कोरम पूरा करके चली गई!भुक्तभोगी पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हुआ तो उसके विभाग के आला अधिकारियों को इसकी सूचना दिया ऊपर के अधिकारियों ने इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस को आदेश दिया तब जाकर पुलिस ने भुक्तभोगी से तहरीर लेकर अज्ञात चोरों की गिरफ्तारी मे जुट गई हैं।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रोटरैक्ट क्लब गाजीपुर गंगा के अध्‍यक्ष बने डा. स्वतंत्र सिंह, कहा- जन-जन तक पहुंचाएंगे रोटरैक्‍ट का संदेश   

गाजीपुर। रोटरैक्ट क्लब गाजीपुर गंगा का 28वां पदग्रहण समारोह रविवार को भव्य एवं गरिमामय वातावरण …