Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सैदपुर ब्‍लाक प्रमुख हीरा यादव कांड के आरोपी ठाकुर सिंह व कटरिया निशा हत्‍याकांड के आरोपी हरिओम की जमानत याचिका खारिज

सैदपुर ब्‍लाक प्रमुख हीरा यादव कांड के आरोपी ठाकुर सिंह व कटरिया निशा हत्‍याकांड के आरोपी हरिओम की जमानत याचिका खारिज

गाजीपुर। सैदपुर ब्‍लाक प्रमुख हीरा यादव के ऊपर प्राणघातक हमले के मुख्‍य आरोपी देवराज सिंह उर्फ ठाकुर सिंह व कटरिया निशा हत्‍याकांड के मुख्‍य आरोपी हरिओम पांडेय की जमानत अपर सत्र न्‍यायाधीश शक्ति सिंह ने खारिज कर दी है। जिला शासकीय अधिवक्‍ता कृपाशंकर राय ने बताया कि प्रभारी जिला जज शक्ति सिंह ने सैदपुर ब्‍लाक प्रमुख हीरा यादव के ऊपर प्राणघातक हमले के मामले में आरोपी देवराज सिंह उर्फ ठाकुर सिंह जमानत याचिका खारिज कर दी है। जिला शासकीय अधिवक्‍ता एडवोकेट अखिलेश सिंह ने बताया कि कटरिया निशा हत्‍याकांड के मुख्‍य आरोपी हरिओम पांडेय की जमानत अपर जिला सत्र न्‍यायाधीश शक्ति सिंह ने खारिज कर दी है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

लाखों रुपये के अवैध गांजा के साथ दो तस्‍कर गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 कमलेश …