Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सत्यम वर्मा ने बढ़ाया परिजनों का मान, शुभेच्छुओं ने दी बधाई

सत्यम वर्मा ने बढ़ाया परिजनों का मान, शुभेच्छुओं ने दी बधाई

गाजीपुर। सेंट जॉन्स कॉन्वेंट स्कूल भीमापार के कक्षा छठवीं के छात्र सत्यम वर्मा ने हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शुक्रवार को विद्यालय परिसर में आयोजित एक सादे समारोह के दौरान छात्र की इस उपलब्धि पर उसे पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के प्रबंधक विनय कुमार यादव ‘पिंटू’ ने छात्र को ₹3100 का चेक प्रदान किया। सत्यम वर्मा के पिता वीरेंद्र पटेल ने समारोह में उपस्थित होकर यह चेक हासिल किया। प्रबंधक विनय कुमार यादव पिंटू ने मेधावी छात्र को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने ‘हिन्दुस्तान’ समाचार पत्र द्वारा प्रतिभाओं को निखारने के इस सराहनीय कदम की जमकर प्रशंसा की। बच्चों को इस तरह की परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर शिक्षक भूपेन्द्र सिंह, आस्था मौर्या, छाया गुप्ता, सुदीप्ती, प्रीति गौड़, पूजा, राकेश यादव, आशु सिंह सावित्री पाण्डेय, अमित सिंह, रामनिवास यादव सहित समस्त स्टाफ छात्र छात्रा मौजूद रहे। सत्यम की इस सफलता से पूरे विद्यालय परिवार और परिजनों में हर्ष का माहौल है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

सैदपुर बाजार में अतिक्रमणकारियो व अवैध पार्किंग के खिलाफ पुलिस ने की कार्यवाही

गाजीपुर। सैदपुर बाजार में अतिक्रमणकारियो व अवैध रूप से पार्किंग करने वालो के खिलाफ सैदपुर …