Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / वृक्षारोपण अभियान पूरे ब्लाक में चलाया जाना चाहिए- राजीव यादव

वृक्षारोपण अभियान पूरे ब्लाक में चलाया जाना चाहिए- राजीव यादव

गाजीपुर। राष्ट्रीय कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पी एम श्री कम्पोजिट विद्यालय बरहपुर परिसर में प्रधानाध्यापक अशोक यादव की अगुवाई में मालश्री ,परास, आम,आंवला,जामुन, अशोक, सागौन, नीम,बोगन विलिया लगाकर छात्र व  छात्राओं ने अपनी मां के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में एक एक पौधा लगाकर नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। खण्ड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव ने  कहा  जिस प्रकार माँ हमे जीवन देती है उसी प्रकार वृक्ष भी धरती पर जीवन का आधार है।इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाना चाहिए साथ ही साथ उसके संरक्षण  संकल्प लेना चाहिए।इसी तरह पूरे ब्लाक मे यह अभियान चलाया जाना चाहिए। प्रधानाध्यापक अशोक यादव ने कहा कि बरसात के मौसम में विद्यालय में जल जमाव की स्थिति पैदा हो जाती थी जिससे निजात पाने के लिए परिसर में 120 टाली मिट्टी भराव का करके उसपर पौधरोपण का कार्य हुआ। पौधरोपण तभी सार्थक होगा जब उसपर लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उनको वृक्ष बनाया जाए। पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन जन तक पहुंचने का संकल्प लिया गया।इस अवसर पर लालजी यादव,विनोद कुमार, सहायक अध्यापक सुनीता,मीनाक्षी, राबिया,निरंजन,उमेश कुशवाहा ,तुलसी सहित अनेक लोग मॊजूद थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

सैदपुर बाजार में अतिक्रमणकारियो व अवैध पार्किंग के खिलाफ पुलिस ने की कार्यवाही

गाजीपुर। सैदपुर बाजार में अतिक्रमणकारियो व अवैध रूप से पार्किंग करने वालो के खिलाफ सैदपुर …