गाजीपुर। सैदपुर बाजार में अतिक्रमणकारियो व अवैध रूप से पार्किंग करने वालो के खिलाफ सैदपुर कोतवाल ने कड़ी कार्यवाही की है। सैदपुर कोतवाल अनिल सिंह ने अपने दल बल के साथ सैदपुर पूरे बाजार में पटरियो पर कब्जा जमाये दुकानदारो, बेतरकीब ढ़ंग से रोड जाम करके खड़े वाहनो और मनचलो के खिलाफ कार्यवाही की है। कोतवाल के कार्यवाही से पूरे सैदपुर बाजार में हड़कंप मच गया है। दुकानदार और अतिक्रमणकारी अपने-अपने सामान पटरियो और सड़को से हटाने लगें। पुलिस की कार्यवाही की पूरे बाजार में चर्चा है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..