Breaking News
Home / अपराध / लापता बच्‍चे का घर के ही पास मिला शव

लापता बच्‍चे का घर के ही पास मिला शव

गाजीपुर। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 6 जुलाई को थाना भांवरकोल क्षेत्रांतर्गत ग्राम गोड़ी खास निवासी वादी जामवंत कुशवाहा की सूचना पर उनके चार वर्षीय पुत्र की गुमशुदगी के संबंध में थाना भांवरकोल पर बीएनएस की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसमें अपहृत की बरामदगी हेतु थाने की टीम द्वारा खोजबीन की जा रही थी। आज दिनांक 09.07.2026 को गुमशुदा बालक के पिता द्वारा घर के पास ही बच्चे का शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई, सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया है, जिसमें पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का सफल अनावरण किया जाएगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर में शीघ्र मिलेगा अंतर्राष्‍ट्रीय चिकित्‍सा सुविधा- पूर्व मंत्री विजय मिश्र  

गाजीपुर। पूर्व मंत्री विजय मिश्रा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मेरे राजनीति में आने …