Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / नंदगंज के सौरम मोड़-सुआपुर मार्ग की बदहाल सड़क से बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत की उठाई मांग

नंदगंज के सौरम मोड़-सुआपुर मार्ग की बदहाल सड़क से बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत की उठाई मांग

गाज़ीपुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत नंदगंज के सौरम मोड़ से सुआपुर तक निर्मित सड़क इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। सड़क पर जगह-जगह बने छोटे-बड़े गड्ढों के कारण राहगीरों, वाहन चालकों तथा स्कूली छात्र-छात्राओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और भी गंभीर हो गई है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। यह मार्ग मुडकटनी, सौरम, सबुआ सहित आसपास के कई गांवों को नंदगंज बाजार से जोड़ता है। प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण खरीदारी, बैंक, अस्पताल तथा अन्य जरूरी कार्यों के लिए इसी सड़क से आवागमन करते हैं। सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों को सफर में काफी समय लग रहा है और वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। इसी मार्ग पर राजकीय पशु चिकित्सालय, कई हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय तथा एक महाविद्यालय संचालित हैं। जुलाई माह में ग्रीष्मावकाश समाप्त होने के बाद विद्यालय और महाविद्यालय खुल चुके हैं, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पैदल, साइकिल और अन्य वाहनों से इसी मार्ग से आवागमन कर रहे हैं। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण कई छात्र-छात्राएं संतुलन खोकर गिर चुके हैं, जिससे उन्हें चोटें भी आई हैं। अभिभावकों में भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी यह सड़क लंबे समय से मरम्मत की बाट जोह रही है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो बरसात के दौरान आवागमन और अधिक कठिन हो जाएगा तथा बड़ी दुर्घटनाएं भी हो सकती हैं। क्षेत्रीय नागरिकों ने जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग से तत्काल सड़क की मरम्मत कराकर गड्ढों को भरवाने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों, विद्यार्थियों और अन्य राहगीरों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

अनाज और सब्‍जी के फसलों पर कम से कम करें कीटनाशकों का प्रयोग- जिला कृषि अधिकारी    

गाजीपुर। कृषि विभाग गाजीपुर कृषि भवन सभागार गाजीपुर में ग्रो सेफ फूड अभियान 2.0 के …