गाजीपुर। प्रदेश स्तरीय समन्यवय जूनियर बालक की बाक्सिंग प्रतियोगिता दिनांक 10-07-2026 से 13-07-2026 तक जनपद चित्रकूट में आयोजित की गयी है जिसका जिला स्तरीय चयन/ट्रायल दिनांक 06-07-2026 (सोमवार) को प्रातः 10.30 बजे से नेहरु स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर के प्रांगण में किया जायेगा।, इच्छुक खिलाडी अपनी प्रविष्टि दिनांक 06-07-2026 को प्रातः 09.30 बजे तक दे सकते है साथही चयनित खिलाडी वाराणसी मण्डल में प्रतिभाग करेंगे । खिलाडी अपने साथ में पात्रता प्रमाण पत्र फोटोयुक्त व प्रधानाचार्य से प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड साथ में लाना अनिवार्य होगा, प्रवेश निःशुल्क होगा।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..