Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / मतदेय स्‍थलों की सूची हुई प्रकाशित, प्रशासन ने मांगा आपत्ति व सुझाव  

मतदेय स्‍थलों की सूची हुई प्रकाशित, प्रशासन ने मांगा आपत्ति व सुझाव  

गाजीपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन/सम्भाजन के पश्चात जनपद के समस्त मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची तैयार की गई है, जिसका आलेख्य प्रकाशन आज दिनांक 04.07.2026 को कर दिया गया है। यह आलेख्य प्रकाशित मतदेय स्थलों की सूचियां जिला निर्वाचन कार्यालय एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी(उप जिलाधिकारी) के कार्यालय में स्थापित मतदाता पंजीकरण केन्द्रों (वी0आर0सी0) पर निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेंगी। आलेख्य प्रकाशन के दिनांक 04.07.2026 से 07 दिन तक (दिनांक 11.07.2026 तक) प्रकाशित रहेंगी। उन्होने सूचित किया है कि यदि इस सूची पर कोई आपत्ति/सुझाव देना चाहे तो वे जिला निर्वाचन कार्यालय/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (उप जिलाधिकारी) कार्यालय में दे सकते है। उक्त अवधि में प्राप्त आपत्ति/सुझावों का निस्तारण आयोग द्वारा निर्धारित मानक के अंतर्गत जांचोपरान्त किया जायेगा। तदोपरान्त स्वीकृत हुए आपत्ति/सुझाव को मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची में सम्मिलित करते हुए उस पर राजनैतिक दलों से विचार विमर्श के पश्चात मतदेय स्थलों के सूचियों को अन्तिम रूप दिया जायेगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

आयुष्‍मान आरोग्‍य मंदिर उपकेंद्र नौदर में किया गया वर्चुअल एसेसमेंट

गाजीपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करंडा के अंतर्गत आने वाला आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपकेंद्र  नौदर में …