Breaking News
Home / अपराध / कुख्‍यात अपराधी अमित राय सहित दो गिरफ्तार

कुख्‍यात अपराधी अमित राय सहित दो गिरफ्तार

गाजीपुर। आज 3 जुलाई को कुख्‍यात हिस्‍ट्रीशीटर अमित राय पुत्र राम प्रवेश राय उम्र करीब 36 वर्ष व आयुष राय पुत्र शैलेंद्र राय उम्र करीब 21 वर्ष निवासीगण जोगामुसाहिब, थाना करीमुद्दीनपुर, जनपद गाजीपुर को चेकिंग के दौरान सुखदेवपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी अमित राय उपरोक्त ने वर्ष 2016 में वादी प्रवीण कुमार उपाध्याय के पिता की गोली मार कर हत्या कर दी थी, जिस संबंध में थाना भांवरकोल पर मु0अ0सं0 101/2016 धारा 120 बी/302/307/41/411/414 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त अमित राय थाना करीमुद्दीनपुर का शातिर हिस्ट्रीशीटर है जिसके विरूद्ध प्रदेश के विभिन्न जनपदों में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, छिनैती व गैंगेस्टर समेत लगभग 26 मुकदमें दर्ज हैं व बिहार प्रांत में भी इसके विरूद्ध मुकदमें पंजीकृत हैं। 2 जुलाई को थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत 02 मोटरसाईकिल सवार अभियुक्तों द्वारा वादी प्रवीण कुमार उपाध्याय निवासी ग्राम रेणमार थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर हाल पता अष्टभुजी कालोनी थाना कोतवाली गाजीपुर के घर पर गाली गलौज देते हुए जान से मारने की नीयत से वादी पर फायर किया गया था। घटना में वादी के प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 0461/2026 धारा 109(1), 352, 351(3) बी0एन0एस0 में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

प्रकाशनगर उपकेंद्र में 4 जुलाई को बिजली आपूर्ति एक घंटे रहेगी बाधित

गाजीपुर। नगर के 132 केवी ट्रांसमिशन अंधऊ उपकेंद्र पर स्विचयार्ड में बसवारी (रखरखाव) का कार्य …