Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे शीघ्र निर्माण के लिए राज्यसभा सांसद डॉ संगीता बलवंत को सौंपा ज्ञापन

गाजीपुर: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे शीघ्र निर्माण के लिए राज्यसभा सांसद डॉ संगीता बलवंत को सौंपा ज्ञापन

गाजीपुर। क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से महाराजगंज से सैयदराजा तक प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण की मांग उठाई गई है। क्षेत्र के नागरिकों ने राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत को ज्ञापन सौंपकर इस महत्वाकांक्षी परियोजना को भारत सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने तथा शीघ्र स्वीकृति दिलाने की मांग की है।ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव, लंबी यात्रा अवधि और परिवहन लागत के कारण आर्थिक, औद्योगिक एवं कृषि विकास प्रभावित हो रहा है। ऐसे में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना साबित होगा।ज्ञापन के अनुसार, एक्सप्रेसवे बनने से क्षेत्र का राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रमुख मार्गों से सीधा संपर्क स्थापित होगा। किसानों को अपनी उपज बड़े बाजारों तक समय पर पहुंचाने में सुविधा मिलेगी, जिससे उनकी आय बढ़ने की संभावना है। साथ ही उद्योग, व्यापार और निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इसके अलावा सड़क दुर्घटनाओं और यातायात जाम में कमी आने के साथ पर्यटन एवं क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलेगी।क्षेत्रवासियों ने राज्यसभा सांसद से आग्रह किया है कि वे जनहित में इस परियोजना को केंद्र सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाकर शीघ्र स्वीकृति दिलाने की दिशा में आवश्यक पहल करें। लोगों ने विश्वास जताया कि उनके प्रयासों से यह बहुप्रतीक्षित परियोजना साकार होगी और पूर्वांचल के विकास को नई दिशा मिलेगी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक, राष्ट्रवाद के प्रति आजीवन समर्पित रहे डा. श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी- कृष्ण बिहारी राय

गाजीपुर। जनसंघ संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी …