Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सपा अल्‍पसंख्‍यक सभा के तत्‍वावधान में किया गया पीडीए का पौधरोपण, सैकड़ों लोगों ने ली पार्टी की सदस्‍यता

सपा अल्‍पसंख्‍यक सभा के तत्‍वावधान में किया गया पीडीए का पौधरोपण, सैकड़ों लोगों ने ली पार्टी की सदस्‍यता

गाजीपुर। विधानसभा जमानिया क्षेत्र के देवईथा गांव स्थित अंबेडकर पार्क में बुधवार को समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के तत्वावधान में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के 53 वें जन्मदिन के अवसर पर पौधरोपण एवं पीडीए पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय PDA के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह जी द्वारा अंबेडकर पार्क में पौधरोपण कर किया गया। इसके उपरांत उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर, गौतम बुद्ध एवं संत रविदास की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सामाजिक न्याय, पर्यावरण संरक्षण तथा पीडीए की अवधारणा को सशक्त बनाने पर बल दिया। इसके बाद विधायक ओमप्रकाश सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर अखिलेश यादव जी का 53वां जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान भी चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का संचालन सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष तौकीर खान ने किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जी की नीतियां समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली हैं तथा पीडीए की सोच सामाजिक समरसता एवं समान भागीदारी को मजबूती प्रदान करती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवल किशोर राम जी ने की। इस अवसर पर सपा विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव जी,प्रतिनिधि मन्नू सिंह जी,अल्पसंख्यक सभा के , जिलासचिव अकबर उर्फ कल्लू टेंट, कलीम खान, ग्राम प्रधान हाजी गयासुद्दीन खान ,असलम खान पूर्व (प्रधान), कन्हैया राम, ईश्वर दयाल राम, बबलू राम, सपा जिलाउपाध्यक्ष आमिर अली,डॉ समीर सिंह ,पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद जी, पलटू राम, प्रवीण यादव, ग्राम प्रधान गयासुद्दीन, रंगनाथ कुशवाहा, मिर्चा प्रधान भोलू खान, प्रदुम्न शाह, सूरज रावत, गुड्डू बीडीसी, शाहनवाज खान,प्रमोद यादव,काशी यादव ,अनिल यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं हजारों ग्रामीण उपस्थित रहे। इस अवसर पर मौसम भी जबरदस्त सुहाना हो गया बारिश भी होने लगी फिर भी PDA प्रहरी थोड़ा सा भी टस से मस नहीं हुए अपने हीरो अखिलेश जी के जन्मदिन धूमधाम से मनाते रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

बसपा के जिला महासचिव आदित्‍य नारायण व उपाध्‍यक्ष बने कमाल मंसूरी

गाजीपुर। बसपा के जिलाध्‍यक्ष अजय कुमार भारती ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिसमे …