Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: यूपी टेट 2026 में 18 परीक्षा केंद्रो पर 7392 परीक्षार्थी लेगें भाग, दो से 4 जुलाई तक होगी परीक्षा

गाजीपुर: यूपी टेट 2026 में 18 परीक्षा केंद्रो पर 7392 परीक्षार्थी लेगें भाग, दो से 4 जुलाई तक होगी परीक्षा

गाजीपुर। अपर जिलाधिकारी वित्त/रा0 वेद सिंह चौहान की अध्यक्षता में उ0प्र0 शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा टेट -2026 की लिखित परीक्षा को नकल विहीन, निर्विघ्न एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से समस्त सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक संग बैठक कलेक्टेªट सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 ने अवगत कराया कि दिनॉक 02 जुलाई, 03 जुलाई को दो पालियों में एवं 04 जुलाई, 2026 को एक पालियों (प्रथम पाली पूर्वान्ह 09.30 बजे से मध्यान्ह 12.00 बजे तक द्वितीय पाली अपरान्ह 02.30 बजे से सायं 05.00 बजे तक) में कराया जाना प्रस्तावित है। इस हेतु जनपद गाजीपुर में निर्धारित 18 परीक्षा केन्द्रों पर  प्रत्येक पाली में 7392 परिक्षार्थी सम्मलित होगे। उन्होने बताया कि परिक्षार्थी समय से डेढ़़ घण्टा पहले केन्द्र पर पहुकर रिपोर्टिंग करें। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए 06 जोनल मजिस्टेªट, 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट, तथा 18 स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं 18 केन्द्र व्यावस्थापक की तैनाती तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, लगाये गये है। अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 ने निर्देश दिया कि नामित अधिकारी अपने-अपने परीक्षा केन्द्रो का परीक्षा से पूर्व भ्रणम कर परीक्षा से सम्बन्धित समस्त तैयारी परीक्षा के पूर्ण कर ले।  समस्त सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केन्द्रो पर बिजली, ंसी सी टी वी कैमरे, शुद्ध पेयजल, शौचालय, फर्नीचर, साफ-सफाई, सोशल डिस्टेसिंग के आधार पर परीक्षार्थी के बैठने की व्यवस्था एव अन्य समुचित व्यवस्था पूर्व मे सुनिश्चित कर लेगे। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रानिक डिवाईस, खाने पीने की सामाग्री, केल्कुलेटर, मोबाईल एवं अन्य सामाग्री ले कर आना सख्त प्रतिबधित रहेगा। उन्होने कहा कि परीक्षा को नकल विहीन एंव पारदर्शी ढंग कराना हम सभी का कर्तव्य है। परीक्षा में कही भी किसी भी प्रकार की नकल होने की शिकायत प्राप्त होती है तो सम्बन्धित केन्द्रव्यवथापक स्वयं जिम्मेदार होगे। उन्होने कहा कि परीक्षा समयबद्ध एवं अतिमहत्तपूर्ण है इसमे किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नही होगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक शहर राकेश मिश्रा, समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, समस्त स्टेटिक मजिस्ट्रेक, केन्द्र व्यव्थापक, एवं अन्य अधिकरीगण उपस्थित थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

31 जुलाई तक चलेगा अभियान, टीमें घर-घर जाकर बीमारियों की रोकथाम के लिए करेंगी जागरूक

गाजीपुर। संचारी व मच्छर जनित रोगों की रोकथाम व नियंत्रण के लिए प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी …