Breaking News
Home / अपराध / पुलिस मुठभेड़ में अन्तर्राज्यीय असलहा तस्कर सहित दो गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में अन्तर्राज्यीय असलहा तस्कर सहित दो गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये  जा रहे अभियान के तहत दिनांक 30.06.2026 को प्रभारी निरीक्षक गहमर नन्द कुमार तिवारी मय चौकी प्रभारी कामाख्या उ0नि0 रोहित कुमार द्विवेदी मय टीम के देखभाल क्षेत्र व भ्रमण के दौरान ग्राम भटपुरवा मारुफ की बाग बारा रेवतीपुर मार्ग पर ग्राम गहमर की तरफ से एक मोटरसाईकिल पर आते हुए दो बदमाश पीछे मुड़कर भागना चाहे कि मोटरसाईकिल फिसल कर गिर जाने के कारण अपने को पुलिस से घिरा देखकर पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया कि पुलिस पार्टी द्वारा उसे पुलिस से घिरा हुआ बताते हुए बार-बार आत्मसमपर्ण करने का हिदायत दी गयी परन्तु अभियुक्तगण नहीं माने जिसपर प्रभारी निरीक्षक  द्वारा आत्मरक्षार्थ  एक फायर अपने सरकारी पिस्टल से किया गया जिससे एक बदमाश मौके पर घायल होकर चिल्लाने लगा और दूसरा भागने लगा कि पुलिस बल की मदद से घायल बदमाश सौरभ सिंह पुत्र स्व0 इंद्रजीत सिंह निवासी गहमर पट्टी खेलूराय थाना गहमर उम्र करीब 20 वर्ष जनपद गाजीपुर के बायें पैर में घुटने के नीचे गोली लगने से घायल हो गया जिसके पास से एक अदद अवैध देशी तमंचा .315  बोर व 01 अदद खोखा कारतूस व 01 अदद जिंदा कारतूस व 400 रुपये नगद तथा मौके पर मोटरसाईकिल अपाची बारंग काली बिना नम्बर की बरामद हुई तथा दूसरे बदमाश को कुछ दूर जाने पर पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया जिसका नाम व पता पूछा गया तो उसने अपना नाम मुकेश कुशवाहा पुत्र मोती कुशवाहा निवासी ग्राम गहमर पट्टी सम्भल राय थाना गहमर जनपद गाजीपुर बताया जिसके पास से 300 रुपये नगद व एक अदद मोबाईल फोन बरामद हुआ । जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- मु0अ0सं0 118/2026 धारा 109(1) BNS व 9/25/27 आयुध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुत्री की हत्‍या के आरोप में मां गिरफ्तार

गाजीपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली पुलिस ने अपनी ही पुत्री की जहर देकर हत्या करने के आरोप …