Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / कारागार, किशोर गृह का जिला जज, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण  

कारागार, किशोर गृह का जिला जज, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण  

गाजीपुर। जनपद में कारागार एवं किशोर गृहों में रह रहे बंदियों/किशोरों को शासन की मंशा के अनुरूप बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं व्यवस्थाओं की गुणवत्ता परखने के उद्देश्य से जिला जज धर्मेंद्र कुमार पांडे, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 ईरज राजा द्वारा जिला कारागार एवं राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी/राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर), गाजीपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, बैरकों की स्थिति, भोजन व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बंदियों से संवाद स्थापित कर उन्हें मिल रही सुविधाओं एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बंदियों से भोजन की गुणवत्ता, चिकित्सा सुविधा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली गई। जिला कारागार में अधिकारियों द्वारा विभिन्न बैरकों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा जेल प्रशासन को निर्देशित किया गया कि बंदियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाए रखने एवं नियमित चिकित्सकीय परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके उपरांत राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी/राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर), गाजीपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वहां निवासरत किशोरों से उनके स्वास्थ्य, भोजन, शिक्षा, रहन-सहन एवं उपलब्ध अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। अधिकारियों ने किशोरों की देखभाल एवं उनके पुनर्वास से जुड़ी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। जिला जज, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सेवाओं एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान सी0जे0एम0 नूतन द्विवेदी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज गोंड़ एवं संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शिवम चतुर्वेदी ने बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में जीता द्वितीय स्थान, जिले व गांव का बढ़ाया मान

गाजीपुर। नंदगंज क्षेत्र की बरहपुर ग्राम सभा के होनहार युवा शिवम चतुर्वेदी ने अपनी प्रतिभा, …