गाजीपुर। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बताया है कि दलहन, तिलहन और मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग की ओर से बीज के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू है। किसानों का चयन ई- लॉटरी से होगा। कृषक भाईयों को सूचित किया है कि विभाग की अधिकारिक वेबसाइटwww.agriculture.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते है। अरहर, तिल, ज्वार, बाजरा, कोदो, सांवा एवं मडुवा/रागी बीज मिनीकिट निःशुल्क दिये जायेगे। उन्होने कृषक भाईयों को अवगत किया है कि यदि आवेदन संख्या लक्ष्य से अधिक हुई तो पात्र किसानों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। किसानों से अपील की जाती है कि वे समय रहते ऑनलाइन आवेदन कर इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..