Breaking News
Home / खेल / नगरपालिका जमानिया के अध्‍यक्ष ने जेडपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का किया उद्घाटन

नगरपालिका जमानिया के अध्‍यक्ष ने जेडपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का किया उद्घाटन

गाजीपुर। जमानिया स्थित गंगा पक्की पुल के समीप मैदान में रविवार की शाम जेडपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच भरवलिया स्पोर्टिंग क्लब और शाहबाज-11 मथारा स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया, जिसमें भरवलिया स्पोर्टिंग क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का विजयी आगाज किया। मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने फीता काटकर किया। इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शाहबाज-11 मथारा स्पोर्टिंग क्लब ने निर्धारित 10 ओवरों में 73 रन बनाए और विपक्षी टीम के सामने 74 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में भरवलिया स्पोर्टिंग क्लब के बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए मात्र सात ओवर में छह विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया और उद्घाटन मुकाबला चार विकेट से अपने नाम कर लिया। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मैदान में मौजूद रहे। रोमांचक मुकाबले का दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर जेडपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के अध्यक्ष विकास चौधरी सहित गोलू चौधरी, आकाश चौधरी, सनी चौधरी, अजय चौधरी और किशन चौधरी मौजूद रहे। मैच में अंपायर की भूमिका अजीत चौधरी और अजय कुमार ने निभाई, जबकि कमेंट्री का दायित्व सिराज हसन ने संभाला। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट के आगामी मुकाबले भी रोमांचक होंगे और क्षेत्र की प्रतिभाओं को अपनी खेल क्षमता दिखाने का बेहतर मंच प्रदान करेंगे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

विकट परिस्थितियों में छत्रपति शिवाजी ने भारतीय संस्कृति की रक्षा की- सचिदानन्द

गाजीपुर। ज्येष्ठ शुक्लपक्ष त्रयोदशी के दिन हिन्दवीं स्वराज की स्थापना को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूरे …