Breaking News
Home / अपराध / हाईटेंशन तार की चपेट में आने से राजमिस्‍त्री की मौत

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से राजमिस्‍त्री की मौत

गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र स्थित जलालाबाद के मां शारदा पीजी कॉलेज में शनिवार को एक हादसा हो गया। यहां बाउंड्री वॉल का निर्माण कर रहे 26 वर्षीय राजमिस्त्री सर्वेश उर्फ बृजेश कुमार की हाई टेंशन बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। कॉलेज के प्रबंध निदेशक बृजेश कुशवाहा ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान सर्वेश ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन बिजली के तार के संपर्क में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक सर्वेश उर्फ बृजेश कुमार दुल्लहपुर के निवासी थे। उनके पिता शिवचंद्र राम पैडल रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सर्वेश की असामयिक मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां सुमित्रा देवी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दुखद घटना पर क्षेत्र के लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। घटना स्थल पर हरिओम मद्धेशिया, सुरेश राम, पारस साहू और कॉलेज प्रबंधक बृजेश कुशवाहा सहित कई अन्य लोगों ने शोक जताया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एमएएच इंटर कालेज गाजीपुर में 14 अगस्‍त को आयोजित होगा विज्ञान, आर्ट्स एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी

गाजीपुर। एमएएच इंटर कालेज के प्रिंसिपल मोहम्‍मद खालिद आमीर ने बताया कि 14 अगस्‍त को …