Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती पर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती पर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार आज दिनांक 26 जून को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती मनायी गयी। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने सामाजिक न्याय के  पुरोधा छत्रपति शाहूजी महाराज को नमन करते हुए कहा कि भाजपा सरकार सामाजिक न्याय की विरोधी है। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम छत्रपति शाहूजी महाराज ने ही अपने संस्थानों में आरक्षण देने पर अमल किया था। लेकिन देश की सत्ता पर हुकूमत कर रही भाजपा सरकार छत्रपति शाहूजी महाराज की भावनाओ का ख्याल न कर इस देश के गरीब,दलितों और पिछड़ो को आरक्षण से वंचित रखना चाहती है। वह देश के नौजवानों को इसीलिए नौकरी नही दे रही है कि इस देश के गरीबों,पिछड़ों और दलितों को आरक्षण देना पड़ेगा। भाजपा सरकार दलितों और पिछड़ों को  कमजोर करने की साज़िश रच रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी भाजपा सरकार के इन नापाक मंसूबो को कतई पूरा नही होने देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार  संविधान एवं लोकतंत्र विरोधी है, उन्होंने कहा कि संविधान महफूज रहोगा तभी गरीब जिंदा रहेगा। संविधान खत्म,सब कुछ खत्म। उन्होंने कहा कि समतामूलक समाज की स्थापना के साथ ही समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कराहट लाना ही समाजवादी पार्टी का संकल्प है। पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने साहू जी महाराज को लोकतंत्र कि हिमायती बताते हुए कहा कि पीडीए की ताकत ने तानाशाह मोदी सरकार को वैशाखी पर ला खड़ा किया है। यदि भाजपा सरकार ने पिछड़ो और दलितों के हक-हकूक और उनके अधिकार से खेलने का काम किया तो  उसे 2027 में प्रदेश की सत्ता से हाथ धोना पड़ेगा। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ नन्हकू यादव ने भाजपा सरकार की नीति और नियत पर सवाल खड़ा करते  हुए कहा कि भाजपा सरकार संविधान के लिए खतरा बन चुकी है। उन्होंने पीडीए की जमात को एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि आपकी एकजुटता का ही परिणाम था कि समाजवादी पार्टी देश की तीसरी बड़ी ताकत बनी है। इस.कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, पुर्व जिलाध्यक्ष, डॉ नन्हकू यादव, रामाधार यादव,अरुण कुमार श्रीवास्तव, सुशील जायसवाल, आत्मा यादव, सदानंद यादव, जयराम भारती,माखन रामाशीष,सुग्गु, विवेक यादव,संजय,अजय, अशोक अच्छेलाल यादव, लड्डन खाआदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एमएएच इंटर कालेज गाजीपुर में 14 अगस्‍त को आयोजित होगा विज्ञान, आर्ट्स एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी

गाजीपुर। एमएएच इंटर कालेज के प्रिंसिपल मोहम्‍मद खालिद आमीर ने बताया कि 14 अगस्‍त को …