Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: सीड मनी, मिलेट्स प्रसंस्करण, पैकिंग सह विपणन केन्द्र के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

गाजीपुर: सीड मनी, मिलेट्स प्रसंस्करण, पैकिंग सह विपणन केन्द्र के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

गाजीपुर।  शासन के निर्देशानुसार जनपद के समस्त एफ०पी०ओ०/उद्यमियों/स्वयं सहायता समूह को सूचित किया जाता है कि उ०प्र० मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम वर्ष 2026-27 हेतु सीड मनी, मिलेट्स प्रसंस्करण, पैकिंग सह विपणन केन्द्र तथा मिलेट्स मोबाइल आउटलेट एवं मिलेट्स स्टोर में ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ हो गया है। उ०प्र० मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम वर्ष 2026-27 हेतु सीड मनी (एफ०पी०ओ० के माध्यम से) हेतु कृषक उत्पादक संगठनो/उद्यमियों/स्वय सहायता समूहों से पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया दिनांक 15.06 2026 से प्रारम्भ है। ऑनलाइन आवेदन का लिंकhttps://agriculture.up.gov.in/  पर उपलब्ध है। सीड मनी एवं मिलेट्स प्रसंस्करण, पैकिंग सह विपणन केन्द्र तथा मिलेट्स मोबाइल आउटलेट एवं मिलेट्स स्टोर हेतु आवेदन 20.06.2026 से 10.07.2026 तक प्राप्त किए जाएगें। उप कृषि निदेशक विजय कुमार ने समस्त एफ०पी०ओ०/उद्यमियों/स्वयं सहायता समूहों से अपेक्षा किया है कि सीड मनी, मिलेट्स प्रसंस्करण, पैकिंग सह विपणन केन्द्र तथा मिलेट्स मोबाइल आउटलेट एवं मिलेट्स स्टोर का ऑनलाइन आवेदन अपनी आवश्यकतानुसार विभागीय पोर्टल पर कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय उप कृषि निदेशक गाजीपुर में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

जूनियर बालक/बालिकाओं के लिए 25 जून को होगा प्रदेश स्‍तरीय तैराकी ट्रायल

गाजीपुर। जिला खेल कार्यालय गाजीपुर के तत्वाधान में जूनियर बालक/बालिकाओ की तैराकी का प्रदेश स्तरीय …