Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: डीएम ने रूफटॉप सोलर उपभोक्‍ताओ को दी बड़ी खुशखबरी, अब स्‍मार्ट मीटर की जगह लगाये जायेगे नेट मीटर

गाजीपुर: डीएम ने रूफटॉप सोलर उपभोक्‍ताओ को दी बड़ी खुशखबरी, अब स्‍मार्ट मीटर की जगह लगाये जायेगे नेट मीटर

गाजीपुर। रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने वाले विद्युत उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब सोलर सिस्टम लगवाने वाले उपभोक्ताओं के परिसर में स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता फिलहाल खत्म कर दी गई है। इसके स्थान पर नेट मीटर (नॉर्मल मीटर) लगाए जाएंगे। इस संबंध में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। गाजीपुर ऑटोडोरियम हाल में हनुमत रिन्यूएबल्स प्राइवेट लिमिटेड मोबाइल नंबर 9936150808,9936150809, 8175020469 की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की ओर से रूफटॉप सोलर सिस्टम को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत मिल सके और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिले। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि अधिक से अधिक लोग सब्सिडी का लाभ लेकर अपने घरों पर सोलर सिस्टम लगवाएं। कार्यक्रम में बताया गया कि रूफटॉप सोलर सिस्टम में नॉन हाइब्रिड और हाइब्रिड दो प्रकार की व्यवस्था उपलब्ध है। हाइब्रिड सोलर सिस्टम में उपभोक्ताओं की जरूरत के अनुसार लिथियम बैटरी लगाई जाती है, जिससे बिजली कटौती के समय भी बैकअप की सुविधा मिलती है। हनुमत रिन्यूएबल्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी कंपनी की ओर से घरेलू उपभोक्ताओं को सोलर सिस्टम लगाने में विशेष सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दो किलोवाट तक के सोलर सिस्टम की कुल लागत करीब 1.30 लाख रुपये है, जिसमें लगभग 90 हजार रुपये तक की सब्सिडी सरकार द्वारा उपलब्ध है। उपभोक्ता का अंशदान  हनुमत रिन्यूएबल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा वहन किया जा रहा है। जिससे 2kW सोलर संयंत्र लगवाने में उपभोक्ता का अंशदान शून्य होगा एवं सब्सिडी की राशि उपभोक्ता के खाते में निर्धारित प्रक्रिया के तहत वापस भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं को एक साथ राशि जमा करने में परेशानी है, उनके लिए बैंक लोन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे वह आसानी से अपने परिसर में सोलर सिस्टम लगवा सकते हैं। कार्यक्रम में जिला प्रशासन और विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना, अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह सहित कई अवर अभियंता एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

सैदपुर के पूर्व ब्‍लाक प्रमुख रमाशंकर सिंह की पत्‍नी श्‍लोका देवी को कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने दी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। सैदपुर के पूर्व ब्‍लाक प्रमुख रमाशंकर सिंह की पत्‍नी श्‍लोका देवी के चित्र पर …