Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / आरएस कान्वेंट स्कूल बाराचवंर के पूर्व छात्र संदीप कुशवाहा बना बिहार सरकार में एसडीएम, बधाई देने वालो का लगा ताता

आरएस कान्वेंट स्कूल बाराचवंर के पूर्व छात्र संदीप कुशवाहा बना बिहार सरकार में एसडीएम, बधाई देने वालो का लगा ताता

गाजीपुर जनपद के बाराचवंर विकास खण्ड के हटवार दयाल सिंह गांव निवासी संदीप कुशबाहा(22)पुत्र रमेश कुशबाहा ने 70वीं बिहार पब्लिक कमीशन की परीक्षा मे पहली बार बैठे थे। आज परीक्षा का रिज्लट जारी हुआ तो संदीप कुशबाहा ने प्रथम अटेम्ट मे ही50वीं रैक प्राप्त कर बिहार सरकार मे एस डी एम बन गये। इनको एसडीएम बनने से परिवार सहित मित्रो तथा नाते रिश्तेदारो मे खुशी की लहर दौड़ गयी।इनको तथा इनके परिवार को बधाई देने वालो का ताता लगा हुआ है। इनकी आठवीं तक की शिक्षा आर एस कान्वेंट स्कूल बाराचवंर मे हुई है।9से 12वीं तक की शिक्षा CHS वाराणसी मे हुई।ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन दिल्ली यूनिवर्सिटी से हुई है।ये तीन भाई है तथा इनकी एक बड़ी बहन है।ये भाईयों मे दुसरे नम्‍बर के है तथा इनके दोनो भाई भी अध्ययन रत है। इनका ननिहाल गंधपा गांव मे हैननिहाल में भी जश्न का माहौल है।इनके पिता ट्रैक्टर ऐजेंट है तथा इनके माता जी सोनपली देवी गृहणी है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

जनपद न्‍यायालय के सभागार में हार्टफुलनेस संस्था के तत्‍ववधान में हुआ रिलैक्ससेशन एवं ध्यान

गाजीपुर। जिला एवं सत्र न्यायालय गाज़ीपुर के सभागार मे जिला जज गाज़ीपुर धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय …