Breaking News
Home / खेल / अंडर 19 वर्ग का अगला क्रिकेट ट्रायल नोएडा में – शाश्वत सिंह

अंडर 19 वर्ग का अगला क्रिकेट ट्रायल नोएडा में – शाश्वत सिंह

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि सत्र 2026-27 हेतु प्रयागराज में संपन्न अंडर 19 अंतर मंडलीय ट्रायल मैच के उपरांत टीमों की घोषणा कर दी गयी है | इस सत्र में गठित टीमों में गाजीपुर के दस खिलाडियों को टीम में शामिल किया गया | उन्होंने बताया कि दस खिलाड़ियों का चयन किया जाना गाजीपुर मंडल के साथ-साथ समस्त पूर्वांचल के लिए बेहद ही गर्व का विषय है| अंतर मंडलीय ट्रायल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टीम -ए तथा टीम – बी में विभाजित किया गया है| उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन कार्यालय से प्राप्त सूची के अनुसार टीम-ए में गाजीपुर मंडल के प्रिंस सोनी, सुन्दरम कुमार दुबे, पियूष कुशवाहा, अखिल कुमार, आदित्य यादव, अमन वर्मा, तमोघन गुप्ता एवं कुलदीप कृष्णा को शामिल किया गया है| इसी क्रम टीम-बी में हर्ष यादव तथा शिवांश सोमवंशी को शामिल किया गया है| इसके अतिरिक्त अभिषेक विश्वकर्मा को टीम-ए में अतिरिक्त खिलाडी के रूप में चयन किया गया है| इस अवसर पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के यू.पी. टी20 गवर्निंग कौंसिल के सदस्य तथा गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन संजीव कुमार सिंह ने सभी चयनित खिलाडियों को शुभकामनायें देते हुए अपील किया कि सभी खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें| उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के ठहरने के लिए होटल नालंदा लिविंग (जी.एन.होस्टल्स प्रा०लि०), प्लाट नंबर 10, नॉलेज पार्क – 1, (पारी चौक से डेढ़ किलोमीटर दूर) ग्रेटर नॉएडा में प्रबंध किया गया है| उन्होंने सभी खिलाड़ियों को निर्देशित किया 23 जून 2026 को शाम 06:00 बजे तक अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।  उन्होंने बताया कि इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों का चयन कैंप के लिए किया जायेगा|

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

जनपद न्‍यायालय के सभागार में हार्टफुलनेस संस्था के तत्‍ववधान में हुआ रिलैक्ससेशन एवं ध्यान

गाजीपुर। जिला एवं सत्र न्यायालय गाज़ीपुर के सभागार मे जिला जज गाज़ीपुर धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय …