Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / शाह फैज़ पब्लिक स्कूल, गाज़ीपुर में फादर्स-डे और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्‍यास

शाह फैज़ पब्लिक स्कूल, गाज़ीपुर में फादर्स-डे और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्‍यास

गाजीपुर। शाह फैज़ पब्लिक स्कूल, गाज़ीपुर में पितृ दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रेरणादायक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों को अपने पिता के प्रति प्रेम, सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने हेतु आकर्षक ग्रीटिंग कार्ड तैयार कर उन्हें भेंट करने के लिए प्रेरित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर  विद्यालय के योग शिक्षक दिनेश राय के द्वारा सभी शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों को सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर योग के महत्व को रेखांकित किया। प्रातःकाल आयोजित योग सत्र में सभी ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम किए तथा नियमित योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताया। विद्यालय के विद्यार्थियों को भी घर पर योगाभ्यास करने तथा अपने पिता को ग्रीटिंग कार्ड भेंट कर इस विशेष दिवस को यादगार बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक गतिविधियों में भाग लिया और अपनी सहभागिता की फोटो एवं वीडियो अपने कक्षा अध्यापकों के साथ साझा किए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य इकरामुल हक ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। उप-प्रधानाचार्य हनीफ अहमद सिद्दीकी एवं समन्वयक अंजलि श्रीवास्तव ने सभी को पितृ दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए जीवन में योग और पारिवारिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में स्वास्थ्य, अनुशासन, पारिवारिक सम्मान तथा सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एमएएच इंटर कालेज गाजीपुर में 14 अगस्‍त को आयोजित होगा विज्ञान, आर्ट्स एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी

गाजीपुर। एमएएच इंटर कालेज के प्रिंसिपल मोहम्‍मद खालिद आमीर ने बताया कि 14 अगस्‍त को …