Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: नहर में डूबने से आठ वर्षीय बच्‍चे की मौत

गाजीपुर: नहर में डूबने से आठ वर्षीय बच्‍चे की मौत

गाजीपुर।  जिले के जमानियां कोतवाली क्षेत्र के जीवपुर गांव में शनिवार को नहर में डूबने से आठ वर्षीय कृष्णा यादव की मौत हो गई। बच्चा खेलते समय नहर में गिर गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों के अनुसार, कृष्णा यादव गांव के एक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र था। शनिवार को वह अन्य बच्चों के साथ नहर के किनारे खेल रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद नहर से कृष्णा का शव बाहर निकलवाया। शव बाहर आते ही परिजनों में शोक छा गया।मां साधना देवी का रो रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि कृष्णा अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसके पिता धर्मेंद्र यादव गुजरात में एक निजी फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही वह गुजरात से गांव के लिए रवाना हो गए हैं और रविवार तक उनके पहुंचने की संभावना है।समाजसेवी बबलू यादव ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह गरीब परिवार के लिए एक बड़ी त्रासदी है और प्रशासन को संवेदनशीलता दिखाते हुए हरसंभव मदद करनी चाहिए। प्रभारी निरीक्षक आर.एस. नागर ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: व्यापारी समाज का सशक्त मंच है भारतीय आदर्श व्यापार मंडल : अनीस अहमद

गाज़ीपुर। भारतीय आदर्श व्यापार मंडल की मासिक बैठक शुक्रवार देर शाम वरिष्ठ व्यापारी एवं संगठन …