Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: चाइल्‍ड हेल्‍पलाइन- 1098 द्वारा लंबित प्रकरणो को शीघ्र करें निस्‍तारित- डीएम

गाजीपुर: चाइल्‍ड हेल्‍पलाइन- 1098 द्वारा लंबित प्रकरणो को शीघ्र करें निस्‍तारित- डीएम

गाजीपुर! जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट के निर्वतन कक्ष में रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रस्तुत 08 प्रकरणों पर विस्तार से विचार-विमर्श करते हुए पात्र मामलों का नियमानुसार निस्तारण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके उपरांत महिला कल्याण विभाग से संबंधित जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (डीसीपीसी) की त्रैमासिक बैठक भी संपन्न हुई। बैठक में बच्चों के संरक्षण, पुनर्वास एवं कल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाओं तथा प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बैठक में निर्देशित किया कि जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 द्वारा लंबित समस्त प्रकरणों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सूचनाएं एवं आख्या समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने तथा शासन की मंशानुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में  जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष सीमा पाठक, क्षेत्राधिकारी सदर , अपर मुख्य चिकित्साधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एमएएच इंटर कालेज गाजीपुर में 14 अगस्‍त को आयोजित होगा विज्ञान, आर्ट्स एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी

गाजीपुर। एमएएच इंटर कालेज के प्रिंसिपल मोहम्‍मद खालिद आमीर ने बताया कि 14 अगस्‍त को …