Breaking News
Home / अपराध / अंतिम संस्‍कार में जा रहे बाइक सवार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

अंतिम संस्‍कार में जा रहे बाइक सवार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

गाजीपुर। सैदपुर-भीमापार रोड पर अंतिम संस्‍कार में जा रहे बाइक सवार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गयी। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार बहरियाबाद क्षेत्र के कबीरपुर निवासी नंदू चौहान का निधन हो गया था। ग्रामवासी शव लेकर अंतिम संस्‍कार के लिए जौहरगंज श्‍माशान घाट पर जा रहे थे। गांव के ही संदीप चौहान 42 वर्ष, चंदन चौहान 25 वर्ष बाइक से अंतिम संस्‍कार के लिए जा रहे थे। भीमापार रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों बाइक सवार युवकों की मौत हो गयी। घटना की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

जमानिया पुलिस ने संदिग्‍ध वाहन और व्‍यक्तियों के खिलाफ किया सघन चेकिंग

गाजीपुर। जमानिया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह मय फोर्स के साथ पाण्डेय मोड पर संदिग्ध …