Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / पीएम आवास ग्रामीण के लिए होगी खुली बैठक, टाइमटेबल जारी

पीएम आवास ग्रामीण के लिए होगी खुली बैठक, टाइमटेबल जारी

गाजीपुर। परियोजना निदेशक महेन्द्र प्रताप यादव ने बताया है कि आयुक्त, ग्राम्य विकास, उ.प्र. लखनऊ द्वारा एवं भारत सरकार के दिनांक 13 मई, 2026 के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस 2024 की स्थायी पात्रता सूची बनाये जाने की प्रक्रिया के सम्बध में एस.ओ.पी. उपलब्ध कराते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश निर्गत किये गये है, जिसके अन्तर्गत आवास प्लस 2024 सर्वे के आधार पर भारत सरकार द्वारा तैयार की गयी ड्राफ्ट स्थायी प्रतीक्षा सूची को ग्रामसभा की खुली बैठको में अनुमोदन किया जाना है, जिसके अन्तर्गत जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड की प्रत्येक ग्राम पंचायत की खुली बैठक आयोजित किये जाने हेतु जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा रोस्टर जारी किया गया है। उन्होने बताया है कि जनपद के समसत ग्राम पंचायतों में दिनांक 17.06.2026 से दिनांक 26.06.2026 तक खुली बैठक आयोजित की जायेगी। जिसमें दिनांक 21 जून, 2026 को सदर ब्लाक छावनीलाईन, हुसेनपुर-3, सोनहुलिया उर्फ बकुलियापुर, रसूलपुर शेखपुर, नगवा उर्फ कटैला, रूहीपुर, लावा, आरीपुर, रानीपुर-3 एवं फदनापुर, में किया जायेगा। शासन के निर्देश के क्रम में जारी किये गये रोस्टर के अनुसार समस्त संबंधित अधिकारी ग्राम पंचायत की खुली बैठक कराना सुनिश्चित करेंगें। अधिक जानकारी के लिए परियोजना निदेशक कार्यालय विकास भवन से सूचना प्राप्त कर सकतें है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

होटल कारोबारी वि‍नी‍त राय हत्‍याकांड के दो आरोपी शिवम दुबे और रहमान अली गिरफ्तार  

गाजीपुर। चर्चित होटल कारोबारी विनीत राय हत्याकांड में पुलिस को पहली बड़ी सफलता मिली है। …