Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: वीर शहीद महेश कुशवाहा का शिलापट्ट तोड़ना निंदनीय कार्य- पूर्व मंत्री विजय मिश्रा  

गाजीपुर: वीर शहीद महेश कुशवाहा का शिलापट्ट तोड़ना निंदनीय कार्य- पूर्व मंत्री विजय मिश्रा  

गाजीपुर जनपद के जैतपुरा क्षेत्र में सीआरपीएफ के वीर शहीद महेश कुशवाहा जी के स्मृति में उनको समर्पित कर लगे हुए प्रवेश द्वार पर शिलापट्ट को तोड़े जाने पर पूर्व मंत्री विजय मिश्र ने कहां कि यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, पीड़ादायक एवं निंदनीय है। यह केवल एक गेट का विषय नहीं है, बल्कि उन बलिदानों के सम्मान का प्रश्न है जो हमारे वीर जवान देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर करते हैं।शहीद महेश कुशवाहा ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। ऐसे वीर सपूतों की स्मृति और सम्मान से जुड़े प्रतीकों को क्षति पहुँचाना पूरे सैनिक समाज, पूर्व सैनिकों, राष्ट्रभक्त नागरिकों एवं संत समाज की भावनाओं को आहत करने वाला कार्य है। इस घटना को लेकर बड़ी संख्या में सैनिक समाज, भूतपूर्व सैनिकों तथा साधु-संतों ने मुझसे मुलाकात कर गहरा रोष एवं दुख व्यक्त किया है।आगे श्री मिश्र ने कहा मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूँ कि शहीदों का सम्मान किसी दल, जाति या विचारधारा से ऊपर है। राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीरों के प्रति सम्मान बनाए रखना हम सभी का नैतिक और राष्ट्रीय दायित्व है। किसी भी परिस्थिति में शहीदों की गरिमा से समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता।इस विषय की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल एवं भाजपा के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय ने भी अधिकारियों से वार्ता कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई एवं प्रवेश द्वार पर पुनः शिलापट्ट लगाए जाने का निर्देश दिया। जनभावनाओं का सम्मान करते हुए प्रशासन को निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो अगर वीर शहीद के सम्मान में प्रवेश द्वार पर शिलापट्ट नही लगाया जाता है हम लोग स्वयं उपस्थित होकर उस प्रवेश द्वार पर शिलापट्ट को लगाने का काम किया जाएगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

यू.पी.सी.ए. स्पीड हंट का गाजीपुर से से आगाज, पुलिस अधीक्षक ने किया शिविर का उद्घाटन

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के 35 बेहतरीन नए तेज़ गेंदबाजों की तलाश के लिए बी.सी.सी.आई के …