गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के 35 बेहतरीन नए तेज़ गेंदबाजों की तलाश के लिए बी.सी.सी.आई के दिशा-निर्देशन में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा चलाये जाने वाले यू.पी.सी.ए. स्पीड हंट अभियान का आगाज़ आज गाजीपुर जनपद के स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जी.डी.सी.ए. मैदान से हुआ | जनपद गाजीपुर में आयोजित यू.पी.सी.ए. स्पीड हंट शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. इराज राजा के कर-कमलों द्वारा फीता काटकर एवं शांति के प्रतीक दो कबूतरों को उड़ाकर किया गया | कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. इराज राजा ने बताया कि जनपद में यू.पी.सी.ए. स्पीड हंट का आयोजन किये जाने से जनपद के ख्याति व मान-सम्मान में वृद्धि हुयी है | उन्होंने इस आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के इस पहल की प्रशंसा की | खिलाड़ी के उत्साहवर्धन के लिए उन्होंने स्वयं अपने गेंदबाजी का कौशल दिखाया | गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन व यू.पी.टी20 गवर्निंग कौंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह ने इस ऐतिहासिक पहल के लिए उन्होंने राज्यसभा सांसद व एशियन क्रिकेट कौंसिल के निदेशक एवं बी.सी.सी.आई. उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के प्रति आभार व्यक्त करते हुयें हुए कहा कि उनका सदैव ही प्रयास रहा है कि शहरी के साथ-साथ ग्रामीण अंचल के खिलाडियों को भी बेह्तव अवसर प्रदान किया जा सके | उनके इसी दूरगामी सकारात्मक दृष्टिकोण से क्रिकेट जगत में कई नए खिलाडियों को बेहतर अवसर भी मिल रहा है जिसकी लिए उनको साधुवाद है | उन्होंने कल हुयी बारिश के दौरान जी.डी.सी.ए. तथा सीपीसी के सदस्यों के तत्परता से पिच को पूरी तरह से कवर कर बचा लिया गया जिसके लिए उन्होंने जी.डी.सी.ए. अध्यक्ष शाश्वत सिंह तथा सीपीसी अध्यक्ष वैभव सिंह, रंजन सिंह, स्मृति राय व उनकी पूरी टीम की सराहना की |शिविर के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा इस अभियान को चलाये जाने का निर्णय लिया गया जिसकी शुरुआत आज गाजीपुर से किया गया | गाजीपुर में आयोजित यू.पी.सी.ए. स्पीड हंट शिविर में गाजीपुर, मऊ, बलिया, आजमगढ़, प्रतापगढ़, जौनपुर तथा सुल्तानपुर के 1300 तेज़ गेंदबाज प्रतिभाग करेंगे | उन्होंने बताया अतिआधुनिक उपकरणों से लैस बी.सी.सी.आई के अनुभवी विश्लेषक सिनचन मित्रा के नेतृत्व वाली स्पीड हंट की टीम ए.आई. सहित आधुनिक तकनीकी का प्रयोग करते हुए प्रत्येक प्रतिभागी खिलाड़ी के प्रदर्शन का विडियोग्राफी कर रही है, जिसका उपयोग न्यूजीलैंड ऑस्ट्रेलिया, इंग्लॅण्ड सहित आईपीएल के बड़ी-बड़ी टीमों जैसे मुंबई इंडियनस व आर.सी.बी टीमों में किया जाता है | उन सभी विडियो के बारीकी से मूल्याङ्कन किया जायेगा तथा पूरे राज्य से 25 पुरुष तथा 10 महिला तेज़ गेंदबाजों का चयन किया जायेगा | हमें गर्व कि पूर्वांचल के गाजीपुर में इस अतिआधुनिक तकनीकी का प्रयोग करते हुए राज्य स्तरीय आयोजन किया जा रहा है | गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि शिविर में खिलाड़ियों के सुरक्षा व स्वास्थ्य की पूरी व्यवस्था की गयी है | कार्यक्रम के दौरान एक तरफ जहाँ शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात है वहीँ दूसरी तरफ आपातकालीन चिकित्सा सेवा के लिए मेडिकल स्टाफ सहित एम्बुलेंस की तैनाती भी मैदान पर की गई है ताकि ज़रूरत होने तत्काल सेवा प्रदान की जा सके | सीपीसी अध्यक्ष वैभव सिंह ने बताया कि उनके 25 सदस्यीय वालंटियर की टीम यू.पी.सी.ए स्पीड हंट टीम के सहयोग के लिए मैदान पर तत्पर है | ताकि सम्पूर्ण शिविर के दौरान यू.पी.सी.ए स्पीड हंट टीम को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो एवं सफलतापूर्वक शिविर का आयोजन संभव हो सके | इसके लिए उन्होंने रंजन सिंह व स्मृति राय को धन्यवाद दिया |
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..